जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री की 109वीं जयंती।
पाकुड़। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं लौह महिला के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और देश के प्रति उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
इस दौरान वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व को याद करते हुए कहा कि देश के विकास, एकता और मजबूती में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका राजनीतिक जीवन और फैसले आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद धोकनिया, असद हुसैन, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला सचिव मिथुन मरांडी, मोहम्मद सिराजुद्दीन, रामविलास महतो, मुखिया आसिफ अली उर्फ राजू, बबलू एवं विश्वजीत दीक्षित सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।





