Search

October 4, 2026 11:12 pm

बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा टोटो, सात लोग घायल।

दो बच्चों की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर।

पाकुड़/ पाकुड़िया-महेशपुर मुख्य सड़क पर तालवा पावर हाउस के समीप रविवार को अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में एक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टोटो सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग रतनपुर से जितिया पर्व की पूजा कर टोटो से अपने गांव कालीडीह लौट रहे थे। इसी दौरान तालवा पावर हाउस के पास सामने से अचानक बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में टोटो चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए टोटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. मंजर आलम, जीएनएम लुखी मुर्मू एवं प्रभात दास ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों में बिस्वजीत हेम्ब्रम (3), प्रेम शीला हेम्ब्रम (12), अभिनास सोरेन (6), लखी मुर्मू (30), मार्सेला सोरेन (14), जोएल सोरेन (40) एवं सरिता मुर्मू (35) शामिल हैं। सभी कालीडीह गांव के निवासी हैं। प्रेम शीला के सिर में चोट लगने तथा बिस्वजीत की स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

IMG 20261004 WA0075
IMG 20261004 WA0074 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!