Search

November 18, 2026 10:07 pm

टोटो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में महिला गंभीर, दोनों चालक वाहन छोड़कर फरार।

मदरसा के पास हुआ हादसा, टक्कर से टोटो क्षतिग्रस्त; पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में कराया भर्ती

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़): महेशपुर थाना क्षेत्र के बड़कियारी मदरसा के पास बुधवार देर शाम टोटो और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टोटो सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार, टोटो बड़कियारी की ओर से आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह पश्चिम बंगाल के राजग्राम की रहने वाली बताई जा रही है।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि टोटो चालक भी घटनास्थल से भाग निकला। सूचना मिलते ही महेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महेशपुर में भर्ती कराया। पुलिस फरार दोनों चालकों की तलाश में जुटी है। इधर, हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बड़कियारी मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण लगाने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!