Search

November 18, 2026 10:06 pm

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, तीन युवक घायल।

मेला देखकर घर लौट रहे थे तीनों युवक, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

पाकुड़िया। थाना क्षेत्र के मोंगलाबांध में बुधवार शाम तेज रफ्तार ड्यूक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान बड़ा सापादाहा गांव निवासी मदन टुडू (18), सिंटू मरांडी (18) और मनेजर मुर्मू (26) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोंगलाबांध के पास तेज रफ्तार के कारण चालक ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पाकुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ. मंजर आलम और एएनएम स्टेंसिला किस्कू की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

IMG 20261118 WA0027
IMG 20261118 WA0028 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!