Search

November 18, 2026 10:06 pm

पचास परिवारों का अपने पक्के घर का सपना हुआ पूरा, बीडीओ ने कराया गृहप्रवेश।

हिरणपुर (पाकुड़): बीडीओ टुडू दिलीप ने बुधवार को प्रखण्ड के सभी पंचायतो में जाकर पूर्ण किये गए 50 आवासों में लाभुको को गृहप्रवेश कराया गया। बीडीओ ने हाथकाठी स्थित संथाली टोला में विधिवत फीता काटकर लाभुको को गृहप्रवेश कराया। इसके साथ ही अन्य पंचायतो में भी गृहप्रवेश कराया गया। जिसमे प्रधानमंत्री आवास , अबुआ आवास व जनमन आवास योजना के लाभुक शामिल है। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रखण्ड में 434 अबुआ आवास योजना संचालित है। इसमें से 250 आवास योजना पूर्ण हो चुकी है। वही अन्य योजनाए प्रगति पर है। इसी तरह 350 पीएम आवास योजनाओ में 180 पूर्ण व 434 जनमन योजनाओ में करीब 300 आवास निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। बीडीओ ने बताया कि आवास निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। वही लाभुको को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने की निर्देश दी गई है। इस अवसर पर समन्वयक अमित भगत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!