Search

November 18, 2026 10:06 pm

तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन घायल

महिला का पैर टूटा, गंभीर हालत में पाकुड़ रेफर; पति और बेटे को भी आई चोटें

प्रशांत मंडल

पाकुड़/ लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर बरसमिया मोड़ के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। हादसे में महिला सोहगी टुडू (30) का दाहिना पैर टूट गया, जबकि पति चार्लेश मुर्मू (40) और सात वर्षीय पुत्र चरण मुर्मू को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, गोहांडा गांव निवासी चार्लेश अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से सुरजबेड़ा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरमसिया गांव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक असंतुलित होकर टकरा गई। ग्रामीणों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सोहगी को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!