Search

April 25, 2026 3:37 am

भाजपा कार्यकर्त्ता घर घर पहुंच कर गिनाएंगे और बताएंगे मोदी सरकार की विकास की गाथा।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली एन डी ए सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। अभियान के तहत 30 जून तक “घर घर संपर्क”अभियान की शुरुआत की गई । कार्यक्रम नगर अध्यक्ष पंकज साह नगर प्रभारी शबरी पाल और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पाकुड़ विधानसभा संयोजिका मीरा प्रवीण सिंह की देखरेख में किया गया।”घर घर संपर्क” अभियान के तहाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता छोटी छोटी टोलियों में घर घर जाकर मतदाताओं और उनके परिवार वालों से मिलेंगे है और उन्हें पिछले 9 साल की सरकार की ग़रीब कल्याण और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से संबंधित पत्रक का वितरण करेंगे। बल्लभपुर स्थित बूथ संख्या 433 और 434 पर अभियान चलाया गया।इस अभियान की आज की टोली में बूथ अध्यक्ष मोहन सरकार, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष गणेश रजक भी उपस्थित रहे।

IMG 20230622 WA0019
IMG 20230622 WA0017
IMG 20230622 WA0018
IMG 20230622 WA0016 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!