सतनाम सिंह
बिजली बिल जमा न होने से बिजली विभाग ने काटी थी बिजली,बिजली विभाग को नही आया मासुम बच्चों का खयाल
पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र कशीला ग्राम में स्थित झारखंड सरकार का बना मॉडल स्कूल जहां 165 बच्चे भीषण गर्मी में कर रहे है अपनी पढ़ाई,बिजली बिल न जमा होने से बिजली विभाग ने डेढ़ महीना पहले काटी थी बिजली।यह बिजली विभाग ही है जिसपर मेहरबान हो सालों बिजली बिल के लिए कुछ नही पूछती और जहां बच्चे जो देश के भविष्य है पढ़ाई कर है उस स्कूल की बिजली काट देते है,यह तो स्कूल मैनेजमेंट का कसूर है इसमें बच्चों की किया गलती।ग्रामीणों ने यह सारी बात कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखवानी को बताई तो तुरंत कांग्रेस महासचिव उदय लखवानी ने स्कूल का निरक्षण किया और बिजली विभाग से इस संबंध में बातचीत की तो पता चला की बिजली विभाग का करीब डेढ़ लाख रूपया बिल बाकी है,आनन फानन कांग्रेस महासचिव उदय लखवानी रांची पहुंच स्कूल संबंधित सारी बातों से ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक आलमगीर आलम जिनका पाकुड़ गृह क्षेत्र भी है और साथ ही कांग्रेस युवा नेता सह महासचिव तनवीर आलम जी को सारी बातों से अवगत कराया।मंत्री आलमगीर आलम ने तुरंत इस मामले को गंभीरता में लेते हुए कहा यह बिजली विभाग की गलती है विभाग को इस संबंध में मुझसे एक बार बातचीत करनी चाहिए थी,मंत्री जी ने कहा की बात बच्चों के भविष्य का यह मामला को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा और बिजली बहाल कर दी जाएगी।मंत्री आलमगीर आलम ने बताया की स्कूल मैनेजमेंट से भी पूछा जाएगा आखिर इतनी बड़ी गलती हुई कैसे।स्कूल और बच्चों के भविष्य को लेकर कांग्रेस महासचिव उदय लखवानी की तत्परता देख ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक आलमगीर आलम बहुत खुश हुए।





