Search

June 26, 2025 9:26 pm

भाजपा ने मनाया स्वामी विवेकानंद का पुण्यतिथि

राजकुमार भगत

पाकुड़। युवा प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के पुण्यतिथि पर पाकुड़ नगर स्थित स्वामी विवेकानंद चौक पर स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मीरा प्रवीण सिंह,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय सहित शबरी पाल,विश्वनाथ प्रसाद भगत,गणेश रजक,धर्मेंद्र त्रिवेदी,रतन भगत,पिंका पटेल,तुलसी वर्धन केकारानी सिन्हा आदि मौजूद थे। जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि हर वर्ष 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि मनाई जाती है।उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक नेताओं और विद्वानों में से एक माना जाता है।विवेकानंद जी ने योग वेदांत के दर्शन को पश्चिमी देशों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्हें 1893 में शिकागो के विश्व धर्म संसद में अपने भाषण के लिए जाना जाता है।स्वामी विवेकानंद जी भारत के आध्यात्मिक गुरु थे,जिन्होंने दुनिया भर में हिंदुत्व और अध्यात्म का पाठ पढ़ाया।स्वामी विवेकानंद ने कम उम्र में जो ज्ञान हासिल किया उसके बाद वह युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए। स्वामी विवेकानंद जी का निधन 39 वर्ष की आयु में 4 जुलाई 1902 को हुआ था। इसी कड़ी में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नगर इकाई के द्वारा महाजनसंपर्क अभियान के तहत कलिकापुर,बलिहारपुर में घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर