Search

March 12, 2026 11:11 pm

बुजुर्ग व्यक्ति का पाकुड़िया थाना क्षेत्र से लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।

धीरेन साहा

पाकुड़िया सीमावर्ती पश्चिम बंगाल राज्य के बीरभूम जिला अंतर्गत दुबराज पुर थाना के ग्राम रामपुर निवासी 68 वर्षीय बाटुल बाउरी का पाकुड़िया थाना क्षेत्र के आलुदाहा गांव से गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है । इस बाबत बाटुल बाउरी की पत्नी सुंदरा बाउरी ने पाकुड़िया थाना में लिखित शिकायत कर गायब पति की बरामदी की गुहार पुलिस प्रशासन से लगाई है । अपने पिता की खोज में मंगलवार को पाकुड़िया पहुंचे पुत्र तपन बाउरी एवं उनके परिजनो ने पत्रकारों को बताया कि उनके बूढ़े पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ्य थे, गत सात जुलाई 2023 को उनके माता पिता अपनी अस्वस्थ्यता का ईलाज के लिए पाकुड़िया अंतर्गत आलूदाहा गांव में एक ईसाई धर्म गुरु द्वारा आयोजित साप्ताहिक चंगाई सभा में सुबह करीब छः बजे पहुंचे थे । उसी दौरान वह वहां से शौच करने की बात कह कर निकले और गायब हो गए। उनके गायब होने के बाद परिजनों द्वारा झारखंड बंगाल के अलग अलग स्थानों पर लगातार खोजबीन की जा रही है लेकिन कोई अबतक पता नही चल पाया है। उनके गायब होने से परिजन काफी चिंतित और दुखित है । गायब होने के वक्त बाटुल बाउरी ने सादा रंग का हाफ गंजी हरा रंग का लुंगी पहन रखा था और कंधे में लाल रंग का गमछी था । इधर थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया बीते दिनों थाना अंतर्गत आलूदाहा गांव में बंगाल से आए बाटुल बाउरी की गायब होने की शिकायत मिली है, सनहा दर्ज कर उस व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है, पता लगाया जा रहा है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर