Search

March 12, 2026 10:20 am

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का ग्रामीण विकास मंत्री ने की गहन समीक्षा

धीरेन साहा

महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम ने जिले के सभी बीडीओ के साथ ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार के द्वारा वर्ष 2020 में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पांच योजनाएं संचालित की गई थी। कोरोना के कारण योजनाओं का संचालन कुछ अवधि के लिए थम सी गई थी। उसके बाद इन योजनाओं में पूरे राज्य में कार्य प्रारंभ हुआ। इन योजनाओं की समीक्षा जिला के साथ साथ प्रखंडस्तर पर भी आवश्यक है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत दो चरण में लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसकी स्वीकृति एवं क्रियान्वयन की प्रखंडवार जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। माननीय मंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पोटो हो खेल मैदान का विकास किया जाना है ताकि गांव की प्रतिभा निखर कर राज्य स्तर पर आये और आगे बढ़े इसके लिए सरकार गंभीर है। प्रखंड के पंचायतों में प्रारंभ की गई पोटो हो खेल योजना के स्थिति की जानकारी ली और इसमें प्रगति करने को कहा। साथ ही दीदी बाड़ी योजना, फूलो झानो योजना एवं जल समृद्धि योजना की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के द्वारा जो प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है उसमें कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई । अधिकारियों ने यह विश्वास दिलाया कि जल्द ही लक्ष्य के अनुरूप कार्य को तय समय में पूर्ण करा लिया जाएगा।

ग्रामीण विकास विभाग मंत्री ने विभिन्न लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण

इसी क्रम में माननीय मंत्री आलमगीर आलम व डीडीसी मो० शाहिद अख्तर की उपस्थिति में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जिसमें बिरसा हरित ग्राम योजना के पांच लाभुक, पशुधन योजना के तीन लाभुक, बिरसा सिंचाई संवर्द्धन योजना के तहत्त कूप योजना के चार लाभुकों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। जेएसएलपीएस की ओर से 300 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि से एक करोड़ 50 लाख का चेक का वितरण किया गया। 126 सखी मंडलो के बीच चक्रिय निधि के रूप में 37 लाख 80 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया। पांच ग्राम संगठनों को सामुदायिक सुरक्षा कोष के तहत एक लाख रुपए प्रति ग्राम संगठन के हिसाब से कुल पांच लाख रुपए का चेक वितरण किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, पाकुड़ बीडीओ मो० शफीक आलम, हिरणपुर बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी,पाकुड़िया बीडीओ मनोज कुमार, लिट़्टीपाड़ा बीडीओ संजय कुमार,अमड़ापाड़ा बीडीओ दिवेश त्रिवेदी एवं महेशपुर बीडीओ उमेश मंडल, सीओ रितेश जयसवाल, एसएमपीओ पवन कुमार सहित प्रखंड व अंचल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

IMG 20230720 WA0019
IMG 20230720 WA0021 1
IMG 20230720 WA0020
IMG 20230720 WA0022
IMG 20230720 WA0024
IMG 20230720 WA0023

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर