Search

April 25, 2026 4:35 pm

मानव तस्करी रोकथाम दिवस का आयोजन कर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड के खजूरढंगाल पंचायत के बिशनपुर गांव में रविवार को लोक कल्याण सेवा केंद्र देवी नगर द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस का आयोजन गांव के बच्चे , युवक-युवतियों, ग्रामीणों के साथ जागरूकता कार्यक्रम दिवस मनाया गया। इस दिवस का थीम है तस्करी के हर पीड़ित तक पहुंचें, किसी को पीछे न छोड़ें”!वैश्विक संकट, संघर्ष और जलवायु आपातकाल तस्करी के खतरों को बढ़ा रहे हैं। विस्थापन और सामाजिक-आर्थिक असमानताएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित कर रही हैं, जिससे वे तस्करों द्वारा शोषण का शिकार हो रहे हैं।मानव तस्करी, बाल तस्करी, परिवार और समाज हानि ही पहुंचाता है आर्थात दलाल व अन्य व्यक्ति के द्वारा बच्चे एवं बच्चे के माता-पिता को आर्थिक एवं काम का लोभ देकर उससे बाहर ले जाते हैं और उनके साथ शारीरिक शोषण एवं मानसिक शोषण करते हैं बाल व मानव तस्करी हमारे समाज के लिए एक अभिशाप है उसकी मुक्ति हेतु हम परिवार वाले संतर्क एवं जागरूक रहना होगा तभी हमारा समाज मानव एवं बाल तस्करी मुक्त बनेगा एवं इसके जागरूक के लिए सरकार के द्वारा संचालित हेल्पलाइन क्रमशः पुलिस 100, चाइल्डलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना देकर बच्चे को मदद करने व फर्ज निभाने पर बात कही की गई!इस कार्यक्रम में संस्था के राजीव रंजन, अनिल कुमार, सुचित्रा मुर्मू, एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित हुए।

IMG 20230730 WA0025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!