Search

May 3, 2026 4:51 pm

मनरेगा लोकपाल ने गुरुवार को मोंगलाबांध पंचायत में चल रहे कई मनरेगा योजना का किया स्थल निरीक्षण

सतनाम सिंह

पाकुड़िया मनरेगा लोकपाल विनोद कुमार प्रामाणिक ने गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबांध पंचायत में चल रहे कई मनरेगा योजना का स्थल निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में योजना स्थल पर सूचना पट्ट नहीं पाकर योजना स्थल पर सूचना पट लगाकर तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश सचिव को दिया। इसके बाद पंचायत भवन मोंगलाबांध पहुंचकर लोकपाल ने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का समीक्षा किया । लोकपाल ने पंचायत भवन में प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी एवं मुखिया करुणा हेंब्रोम की उपस्थिति में बैठक कर पंचायत सचिव व रोजगार सेवक को मनरेगा के तहत संचालित सभी योजनाओं को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने एवं योजनाओं में बोर्ड लगाने का निर्देश दिया । मौके पर सभी वार्ड सदस्यों को मनरेगा कार्य हेतु किस प्रकार से योजनाओं को पारित एवं कार्य करना है । मनरेगा योजना के क्रियान्वयन पर विशेष प्रकाश डाला। मौके पर पंचायत समिति सदस्य दीपक साहा, पंचायत सचिव त्रिदीप शिव, रोजगार सेवक सहित सभी वार्ड मेंबर एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!