Search

April 27, 2026 12:24 pm

कांग्रेसी नेताओं ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, दी श्रदांजलि

अतुलनीय है पंडित नेहरू का योगदान: श्रीकुमार

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ में जिला व प्रखंड कांग्रेस कमेटी की और से मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई.इस दौरान कांग्रेसजनों ने नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने भारत को युद्ध में भाग लेने के लिए मजबूर करने का विरोध करते हुए व्यक्तिगत सत्याग्रह किया, जिसके कारण 31 अक्टूबर 1940 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें दिसंबर 1941 में अन्य नेताओं के साथ जेल से मुक्त कर दिया गया। 7 अगस्त 1942 को मुंबई में हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में पंडित नेहरू ने ऐतिहासिक संकल्प ‘भारत छोड़ो’ को कार्यान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया। प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक ने कहा कि देश की आजादी और स्वतंत्र भारत के इतिहास में नेहरू जी का योगदान अतुलनीय हैं। राष्ट्र हित में नेहरू जी के किए कामों को देश हमेशा याद रखेगा। देश का हर नागरिक आज नेहरू जी की जयंती को बाल दिवस के रूप में मना रहा है।समारोह में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, सचिन समीनुल इस्लाम, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहीन परवेज, नवीन कुमार सिंह, आसिफ इकबाल सहित वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की मौके पर रामविलास महतो, मोहम्मद साकिर हुसैन, अनारूल शेख, पलाश शेख, मनरूल हक, मोहम्मद एदिल शेख, आफारूल शेख, मिथुन मरांडी, कमरुल शेख, होबी सेख, मंसूर शेख, आबिद अंसारी सहित बडी संख्या में कांग्रेसजनों ने शिरकत की.

IMG 20231114 WA0007

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!