Search

August 7, 2026 2:00 pm

एटा पड़ा गांव में स्पेक्टेकल्ड कोबरा का सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों में राहत।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड क्षेत्र के एटा पड़ा गांव में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में जहरीला स्पेक्टेकल्ड कोबरा दिखाई दिया। यह मामला गांव निवासी दीपक कुमार के घर का है, जहां देर शाम अंधेरी जगह (गुफानुमा हिस्से) में सांप छिपा हुआ मिला। अंधेरा होने के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो गई थी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए सावधानीपूर्वक कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। टीम की सतर्कता और तत्परता से किसी भी तरह की अनहोनी टल गई। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए थे और सभी में दहशत का माहौल बना हुआ था। हालांकि, सांप के सफल रेस्क्यू के बाद गांव में राहत की सांस ली गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!