Search

September 26, 2026 11:14 pm

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

सानू कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के खेरीबाड़ी गांव निवासी गणेश सोरेन उर्फ गणेश मरांडी के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है. जिसको लेकर महेशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गणेश सोरेन उर्फ गणेश मरांडी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आपको बताते चले की पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के एक युवती के साथ महेशपुर- खेरीबाड़ी गांव निवासी गणेश सोरेन उर्फ गणेश मरांडी के साथ दस वर्ष पहले मुलाकात हुई थी. पीड़िता प्रेम प्रसंग में थी, गणेश सोरेन बोलने लगा कि मैं तुमसे शादी करूंगा तथा हमलोग मिलने जुलने लगे. गणेश सोरेन पीड़िता को लेकर अपने गांव के आसपास लाता था, तथा कई बार शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया. बाद में आरोपी ने पीड़िता को लेकर चेन्नई काम करने के लिए चला गया. वहां पीड़िता के साथ रहने लगा. बाद में पीड़िता को पता चला कि गणेश सोरेन असल में गणेश मरांडी है, क्योंकि आदिवासी समाज में टाइटल मिल जाने से शादी नहीं होती है. उसी क्रम में चेन्नई में पीड़िता गर्भवती हो गई, तथा एक बच्ची को जन्म दिया. पीड़िता ने गणेश मरांडी पर शादी का दबाव देने लगी, तो वह आजकल करने लगा. करीब चार महीना पहले पीड़िता चेन्नई से लौट कर आई तथा पीड़िता ने अपने घर तथा गणेश मरांडी अपने घर चला गया. वही बीते जब 24 सितंबर 2026 को महेशपुर- खेरीबाड़ी गांव स्थित गणेश मरांडी के घर पहुंची एवं बोली की तुमसे शादी करेंगे तो गणेश मरांडी पीड़िता के साथ गाली-गलौज, धक्का मुक्की तथा जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया, पीड़िता को घर पर रखने के लिए तैयार नहीं था. पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर यह भी बताया है कि चेन्नई में पीड़िता मजदूरी किया हुआ लगभग दो लाख लेकर चला गया है, पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना कांड संख्या 162/26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है. उधर महेशपुर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेश सोरेन उर्फ गणेश मरांडी को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जांच कर कर पाकुड़ जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!