Search

October 7, 2026 11:26 pm

एसआईआर में एक भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे : हेमलाल मुर्मू।

पाकुड़। हिरणपुर प्रखंड में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर झामुमो की बैठक हुई। इसमें लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की तैयारियों पर चर्चा की। विधायक ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि एसआईआर के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को एसआईआर की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और नाम दर्ज कराने की जानकारी देने का निर्देश दिया। बैठक में मतदाताओं की समस्याओं के समाधान में सहयोग करने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। बैठक में प्रखंड व पंचायत स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!