Search

April 27, 2026 12:24 pm

जनता दरबार में मिली शिकायतों को होगा समाधान : उपायुक्त

राजकुमार भगत

पाकुड़। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने मंगलवार को जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त महोदय को अवगत कराया। उपायुक्त महोदय ने उपस्थित लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही उनके सामाधान को लेकर उन्हें आश्वस्त कराया। संज्ञान में आए हुए शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही। गौरतलब है कि जनता दरबार के दौरान शिकायत के रूप में आए आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित थे।जनता दरबार में शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त महोदय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनका समाधान करने को लेकर निर्देशित किया। सभी आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करने को लेकर आदेश दिया। इसके अलावा उपायुक्त महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। जिससे शिकायत के रूप में मिले आवेदन का समाधान जल्द किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि आमजन की सुनवाई में कोई कोताही न बरती जाए और इसे प्राथमिकता से लिया जाए। जनता दरबार में जमीन, पेंशन से संबंधित मामले एवं विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में प्राप्त हुए।मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कार्यपालक दंडाधिकारी क्रांति रश्मि समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20231114 WA0005

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!