Search

April 27, 2026 12:30 pm

रेड क्रॉस सोसाइटी पाकुड़ इकाई की बैठक संपन्न, समाज और स्वास्थ्य हित में किए जाएंगे कार्य

राजकुमार भगत

पाकुड़ । मंगलवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (आई सी आर एस) शाखा पाकुड़ के अध्यक्ष उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल के आदेश के आलोक में उपाध्यक्ष डॉ श्याम प्रसाद भगत के अध्यक्षता में एक बैठक डॉ श्याम भगत के नर्सिंग होम में आयोजित की गई। जिसमें नई समिति की गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के द्वारा एक दूसरे को दीपावली और छठ की बधाई दी। बैठक में मुख्य रूप से रेड क्रॉस भवन का जीर्णोद्धार, बिजली ,पानी, फर्नीचर, एंबुलेंस तथा सामाजिक क्रियाकलापों से संबंधित आदि के व्यवस्था एवं क्रियाकलापों पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि आगामी तीन या 10 दिसंबर को सोशल वर्क के जरिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष डॉ श्याम भगत, सचिव डॉक्टर कुणाल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव ब्रजमोहन साह , कोषाध्यक्ष निर्मल जैन ,सदस्य में शमीम आलम, डॉ बी सी चौबे, डॉ बिंदु भूषण डॉ एसएन शाह, डॉ एसके झा, निरंजन घोष,मदन लाल अग्रवाल,विश्वनाथ भगत, संजीव खत्री ,सुरेश बाकलीवाल , शंभू भगत, रणवीर सिंह , समीम आलम जयकुमार सिन्हा संजय कुमार बर्धन और सहायक दिलीप कुमार , इंडस्ट्री एसोसिएशन के नामित सदस्य अम्लान कुसुम सिन्हा,दुर्गादास ,अनिल मध्यान, अध्यक्ष द्वारा मनोनीत सदस्य राजीव चंद्र पांडे अमित कुमार जीबीएन विजय प्रसाद, बार एसोसिएशन के सदस्य, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!