Search

April 27, 2026 11:11 am

संदिग्ध अवस्था मे मिला महिला का शव,सनसनी।

मृतिका के मौत के बाद से ही पति व अन्य लोग घर से है फरार।

सतनाम सिंह

हिरणपुर ( पाकुड़) हिरणपुर पुलिस ने मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव के एक घर से संदिग्ध अवस्था मे एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।शव की पहचान संतोषी देवी (28) के रूप में हुई है उधर मृतिका के मौत के बाद पति खुदीराम मंडल व अन्य लोग घर से फरार है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना के एएसआई रविन्द्र कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि सदर अस्पताल भेज दिया फिलहाल हत्या है या आत्महत्या ये पता लगाने में पुलिस जुट गई है। मालूम हो कि मृतिका की शादी इसी गांव में हुआ था। जिसका दो बच्चे भी है। मृतिका की अवैध संबंध को लेकर साल पूर्व गांव में विवाद भी हुआ था। अपने पहले पति व दो बच्चों को छोड़कर गांव के ही खुदीराम के साथ एक साल से रह रही थी घटना की सूचना मिलने के साथ राजमहल के जयराडांगा से मृतका के मायके वाले पहुँचे है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी सुनिल कुमार रवि ने बताया कि महिला की मृत्यु की कारणों का पता नही चल पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20231114 WA0021 01

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!