प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) सिविल सर्जन डॉ मंटू टेकरीवाल के निर्देश पर बुधवार को प्रखण्ड के केरोदली एवं झपरी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश बेसरा मुख्य रूप से उपस्थित थे।चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश बेसरा ने बताया कि लगभग दो सौ मरीजों का ईलाज शिविर के माध्यम से बीपी, टीबी, सिकल सेल एनीमिया,सुगर, कालाजार, सर्दी खांसी ,ओरल केंसर बुखार सहित अन्य बीमारी का जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। साथ ही बताया कि शिविर में आए एक मरीज झपरी निवासी सिंगा पहाड़ियां के मुंह पर केंसर पाया गया जिसे उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर किया गया।साथ ही एकचालीस गरीब लोगों का आयुष्मान कॉर्ड बनाया गया मौके पर सीएचओ राजेश कुमार, यूसुफ खान, मोनिका सोरेन, अनिता मरांडी,एएनएम रजनी डुंगडुंग, सहिया साथी सुमित्रा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।






