Search

April 27, 2026 11:08 am

स्थापना दिवस पर उपायुक्त ने जिले वासियों को दी बधाई

जयंती पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा, किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित

सतनाम सिंह

पाकुड़। वुधवार को जिले में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं स्थापना दिवस धूमधाम से मनाई गई। शहर के हाटपाड़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल व पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन,उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर,सहायक समाहर्ता कृष्णकांत कनवाड़िया एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि 15 नवंबर का दिन जिलावासियों के लिए महत्वपूर्ण है।15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ था। उपायुक्त ने समस्त जिलावासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग की शुरुआत की थी। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग को आत्मसात करने की जरूरत है।

IMG 20231115 WA0026 IMG 20231115 WA0025 IMG 20231115 WA0024

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!