अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड के बासेतकुन्डी पंचायत अंतर्गत करमटांडी फुटबॉल मैदान धवाडंगाल में मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का अयोजन बीडीओ साइमन मरांडी के देखरेख में किया गया।कार्यक्रम उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम, बीडीओ साइमन मरांडी,बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,एवं पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत,सहित विभिन्न विभागों के 20 प्रकार की स्टाल लगाए गए थे।साथ ही शिविर में इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम सहित अन्य के द्वारा ऑन स्पॉट कई लाभुकों को बिरसा सिंचाई कुप निर्माण स्वीकृति, सोना सबरन योजना अंतर्गत धोती, साड़ी ,लूंगी एवं कई मनरेगा मजदूरों को लेबर कार्ड, सर्वजन पेंशन, जोहर परियोजना, एवं वृद्धो को कंबल का वितरण किया गया। मौके पर कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।






