Search

September 27, 2026 12:10 am

मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता रथ रवाना, सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव।

पाकुड़। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जागरूकता रथ को डॉ. केके सिंह और डॉ. अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मलेरिया से बचाव के उपाय बताए। डॉ. अमित कुमार ने कहा कि मलेरिया जानलेवा बीमारी जरूर है, लेकिन समय रहते सावधानी बरतकर इससे बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से घरों के आसपास जलजमाव नहीं होने देने, नियमित साफ-सफाई रखने और सोते समय मच्छरदानी के उपयोग की अपील की।
उन्होंने यह भी कहा कि बुखार होने पर लापरवाही न करें और तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं, जहां मलेरिया की जांच और इलाज नि:शुल्क उपलब्ध है। अभियान में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को जागरूक कर रोग से बचाव के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!