Search

April 26, 2026 4:07 pm

भुईधरा गांव में दर रात को खलिहान मे रखे धान मे अज्ञात लोगों के द्वारा लगाया आग

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना क्षेत्र के जयपुर पंचायत अंतर्गत भुईधरा गांव मे बीते देर रात को खलिहान मे रखे धान मे अज्ञात लोगों के द्वारा आग लगा देने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की देर रात करीब 9 बजे अचानक खलिहान मे आग लगते देख गांव के कुछ लोग चिल्लाने लगा. देखते ही देखते ग्रामीण खलिहान पहुंचे. खलिहान मे रखे 15 बीघा जमीन का धान मे आग लग गया।आग की चपेट मे आने से करीब 3 बीघा जमीन का धान जलकर राख हो गया। वही किसान नाज़िम शेख ने बताया की गांव के ही लोगो के द्वारा जान बुझ कर आग लगाया है। किसान नाज़िम शेख ने स्थानीय प्रशासन से मुवाबजे की मांग किया है।आग लगी की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना के थाना प्रभारी आनंद पंडित मौके पर पहुंचे और कहा की लिखित आवेदन मिलने के बाद ही आगे की करवाई की जायेगी।

IMG 20231206 WA0001

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!