Search

April 26, 2026 2:39 pm

दो दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन प्रारंभ हुआ।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड के बैनर तले उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार शुक्रवार को राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय फुटबॉल मैदान में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीडीओ साइमन मरांडी,प्रमुख कालीदास मरांडी,बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा एवं झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता का आयोजन 18 पंचायत के टीम व खिलाड़ियों के बीच हुआ। फुटबॉल टूर्नामेंट उद्घाटन के मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों को बीडीओ साइमन मरांडी ने कहा की आप सभी खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न करवाने का मुख्य उद्देश्य पंचायत से प्रखंड प्रखंड से जिला तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को चीनी कर राज्य से देश तक खेलने का अवसर प्रदान करेगी। खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा निकालने का अवसर मिल रहा है।जानकारी के अनुसार प्रथम दिन प्रतियोगिता 18 पंचायत में से 9 पंचायत पाकुड़िया , बनियापसार, बासेतकुन्डी, बसन्तपुर, पलियादाहा, मोंगला बांध, बन्नोग्राम, गनपुरा,बिचपहाड़ी की टीम विजेता बनी सेमी फाइनल एवं फाइनल आज शनिवार को होगी। मौके पर कृषि पदाधिकारी सुब्रत दास,खेल शिक्षक सिवजी साव, बीपीआरओ त्रिदीप शील , 18 पंचायत के मुखिया , हिरदयानंद भगत सहित अन्य मौजूद थे ।

IMG 20231209 WA0001
IMG 20231209 WA0002

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!