Search

April 26, 2026 1:24 pm

पुलिस अधीक्षक ने की अपराध गोष्ठी की समीक्षात्मक बैठक दिए निर्देश

सतनाम सिंह

पाकुड़। शनिवार को पुलिस अधीक्षक पी जनार्दन की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा बैठक का आयोजन कर सभी थाना – ओपी प्रभारी को हाल ही में धनबाद जेल में घटित गोली कांड के मद्देनजर एसडीपीओ डीएसपी एवं थाना प्रभारी, नगर को जेल व न्यायालय परिसर की सुरक्षा का नियमित जांच करने हेतु निर्देशित किया गया।.लंबित कांडो की समीक्षोपरांत कांडो का त्वरित निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया।लूट/डकैती/चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करने एवं कोयला/बालु/पत्थर के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध कारवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।न्यायालय/पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत महत्वपूर्ण आदेशो से सभी को अवगत कराते हुए अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया। परिवाद पत्र/पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन का निष्पादन निर्धारित समय में करने हेतु निर्देश दिया गया। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी हेतु सभी आवश्यक विवरणी संधारण करने के साथ साथ प्लान तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।

IMG 20231209 WA0016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!