Search

April 26, 2026 1:15 pm

जामजोड़ी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के जामजोड़ी पंचायत में शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के शुभारंभ उपस्थित मचासिन पदाधिकारी ने ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बीडीओ श्रीमान मरांडी ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य सरकार की हरेक योजना का लाभ ग्रामीणों को देना हैं इसीलिए उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सरकार खुद आपके पंचायत में आई है इसीलिए जिसको जो जरूरत है वे लोग निसंकोच सबंधित स्टॉल में आवदेन करें त्वरित निष्पादन किया जाएगा। इस शिविर में पेंशन,नरेगा, आबुवा आवास सहित दर्जनों स्टॉल लगाएं गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा वैसे लोग जो बीमार से पीड़ित हैं वैसे लोग भी निशुल्क चिकित्सा स्टॉल में पहुंचकर अपना जांच कराकर दवा ले सकते हैं। वही स्थानीय मुखिया रसका हांसदा ने संथाली भाषा में शिविर में आए लोगों से सीधा संवाद किया और अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर के माध्यम से साईकिल, जॉब कॉर्ड, सिंचाई कूप, स्वेटर, कंबल का भी वितरण किया। मौके पर के.सी. दास, मानिक दास, जय मालतो, रंजन साहा, अजमत, फकरे आजम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20231209 WA0026
IMG 20231209 WA0028

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!