Search

April 26, 2026 1:25 pm

युथ क्लब के अध्यक्ष की उपस्थिति में सोहराय पर्व मनाने को लेकर डाक बंगला परिसर में बैठक की गई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया युथ क्लब पाकुड़िया के अध्यक्ष गिलबर्ट हंसदा के उपस्थित में शनिवार को डाकबंगला परिसर में एक बैठक हुई । बैठक में आगामी 22 दिसंबर को संताल परगना स्थापना दिवस एवं सोहराय पर्व को मनाने को लेकर विशेष चर्चा की गई । जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने भाग लिया । आगामी 22 दिसंबर को संताल परगना स्थापना दिवस पाकुड़िया सिद्धो कान्हू चौक में मानने को लेकर सहमति बनी । इसमें पूरे राज्य भर के बुद्धिजीवियों को संताल परगना स्थापना दिवस के इतिहास एवं इसके योगदान के बारे में बताने के लिए वक्ताओं को आमंत्रण देने की बात हुई । इसके उपरांत संताल समुदाय के सबसे बड़े पर्व सोहराय पर्व को आगामी 07 जनवरी को 2024 को मैदान पाकुड़िया में मनाने का निर्णय लिया गया । मौके पर मौजूद सचिव रविन्द्र मरांडी , उपसचिव प्रेम प्रकाश किस्कू , महासचिव अनूप फ्रांसिस हसदा, उपाध्यक्ष कोर्नेलियस मरांडी, कोषाध्यक्ष शिवचरण मुर्मू ,उप सचिव कीनू सोरेन, विक्रम टुडू, संजीव किस्कू , राकेश मरांडी , मुन्ना सुशांत किस्कू , जॉन, दाऊद हेंब्रम सहित अन्य मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!