राहुल दास
Also Read: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार सुबह बारिश के साथ आई आंधी से थाना प्रांगण में स्थित एक पेड़ गिर गई। जिससे एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रांगण में कई लोगो की बाइक रखी हुई थी। सुबह आई मूसलधार बारिश व आंधी से लिप्ट्स का एक पेड़ बाइक के ऊपर जा गिरा। जिससे बाइक काफी क्षतिग्रस्त हो गई। वही कई बाइक बच गया। इसको लेकर आननफानन में पुलिस द्वारा गिरे पेड़ को हटाया गया। बिना नम्बर के क्षतिग्रस्त वाहन के मालिक कार्यवश थाना आया था ।






