Search

March 16, 2026 11:53 pm

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, मामला दर्ज

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीते तीन मई को कस्तुति निकट अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पहाड़पुर निवासी बाबुधन हांसदा (20) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसको लेकर गुरुवार को हिरणपुर थाना में मृतक के मां साजन किस्कु ने मामला दर्ज की है। दर्ज मामले में बताई की मृतक पुत्र बीते तीन मई को हिरणपुर बाजार से साइकिल से वापस घर लौट रहा था कि कस्तूरी निकट अज्ञात वाहन से कुचले जाने पर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए तत्काल सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गम्भीर अवस्था देख बंगाल के जंगीपुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां से वापस लौटने के दौरान पुनः पुत्र की तबियत बिगड़ी। जिसे तुरन्त सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां इसकी मौत हो गई। मृतक के दाह संस्कार को लेकर थाना में आवेदन देने में विलंब हुई। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर