गोरखपुर के सिवान से एक परिवार अपने दो साल के बच्चे के इलाज के लिए पाकुड़ आया है। बच्चे के पिता राकेश सिंह ने बताया कि उनका बच्चा सीपी चाइल्ड से ग्रसित है और जन्म से ही इस रोग से पीड़ित है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश में इलाज कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। एक मित्र से डॉक्टर अशोक साहा के बारे में जानकारी मिलने के बाद वे 28 मई को पाकुड़ पहुंचे और अब डॉक्टर अशोक साहा से इलाज करा रहे हैं। बच्चे की मां आदिति सिंह ने बताया कि बच्चा जन्म से ही एबनॉर्मल था, लेकिन डॉक्टर अशोक साहा के इलाज से बच्चे में सुधार हो रहा है।
कनाडा से आई एनआरआई महिला ने भी कराया इलाज
डॉक्टर अशोक साहा की विशेषज्ञता का एक और उदाहरण हाल ही में देखने को मिला जब कनाडा से एक एनआरआई महिला अपने बच्चे का इलाज कराने पाकुड़ आई। महिला ने बताया कि डॉक्टर अशोक साहा के इलाज से उसका बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हो गया है।
अब गोरखपुर के सिवान से आए परिवार को भी उम्मीद है कि डॉक्टर अशोक साहा के इलाज से उनका बच्चा जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा।