Search

May 10, 2026 8:57 pm

नवनिर्मित महावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के बीचपहाडी पंचायत अंतर्गत रामघाटी गांव स्थित नवनिर्मित महावीर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन कलश शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाओं द्वारा कलश लेकर गांव परिक्रमा किया गया प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पुरोहित आचार्य शिव शंकर शास्त्री, आचार्य रामजी पांडे, बच्चू तिवारी एवं अन्य विद्वान के एवं यजमान कैलाश भगत धर्म पत्नी बबीता देवी के द्वारा महावीर प्रतिमा का विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। प्रथम दिन कलश यात्रा के दौरान भगवा पताका लिए श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम जय बजरंगबली सहित अन्य की उद्घोष की गई। जिससे पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण रहा। यजमान कैलाश भगत ने बताया कि दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को कलश यात्रा सह अधिवास का कार्यक्रम है। मंगलवार को बजरंगबली की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ होगा साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत संध्या में रामचरितमानस कथा एवं भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में भंडारा का भी आयोजन किया जा रहा है। मंदिर निर्माण के बाद आज भव्य रूप से बजरंगबली प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज भगत, प्रमोद भगत निरंजन भगत, मृत्युंजय भगत, सरोज भगत, अजय भगत, सोनू भगत, श्रवण भंडारी, अमित भगत, सुमित भगत, अर्जुन भंडारी, मुखिया हरिदास टुडू सहित रामघाटी गांव के सभी ग्रामीण सक्रिय रूप से सहभागिता निभा रहे हैं।

img 20240422 wa00493856701990730775020

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!