Search

October 23, 2026 4:32 pm

रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी संस्था सत्य सनातन के सदस्य ने जरूरतमंद महिला के लिए किया रक्तदान।

राजकुमार भगत

पाकुड़:- सत्य सनातन संस्था के सदस्य व खदानपाड़ा निवासी अक्षय कुमार ने सोमवार देर शाम को रक्तदान कर बचाया 45 वर्षीय महिला की जान । संस्था के सक्रिय सदस्य राहुल चौरसिया ने बताया कि साहिबगंज जिले के बड़हरवा थाना क्षेत्राधिन पतना प्रखंड के बड़ादिघी ग्राम निवासी सनातन मंडल की मां बिना देवी जिनके बच्चेदानी में दिक्कत है । जिनका ऑपरेशन करना है, जिसको लेकर उनको सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सुझाव दिया हालांकि उनका रक्त समूह काफी दुर्लभ समूह था , इसीलिए खोजने में काफी दिक्कत हुआ, मरीज के पुत्र सनातन मंडल ने संस्था के सक्रिय सदस्य राहुल चौरसिया से संपर्क किया राहुल ने रक्त के लिए संस्था के सदस्य व खदानपाड़ा निवासी अक्षय कुमार से संपर्क किया अक्षय कुमार ने रक्त की महत्व को समझते हुए बिना समय गवाए पुराना अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में पहुंचकर अपना रक्तदान किया । रक्तदाता अक्षय कुमार का यह चौथा रक्तदान है उन्होंने कहा कि मेरे रक्त से किसी का जीवन बच पाता है इससे बढ़कर सौभाग्य की बात क्या है । सभी को आगे बढ़ चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए, वही मरीज के पुत्र सनातन मंडल ने रक्तदाता को एवं संस्था को धन्यवाद दिया मौके पर संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत ,आकाश भगत ,उदय मंडल, शंभू नाथ मंडल ,मोनू रजक ,कर्मचारी नवीन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!