अब्दुल अंसारी
Also Read: E-paper 25-02-2026
उपायुक्त मनीष कुमार के आदेशानुसार पाकुड़िया थाना के सामने एएसआई संजीव कुमार टुडू के नेतृत्व में दो पहिया और चार पहिया वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत वाहनों की जांच की गई और वाहन चालकों को रोड सेफ्टी के नियमों का पालन करने को कहा गया।
ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ जागरूकता
एएसआई संजीव कुमार टुडू ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाना एक गंभीर अपराध है और इससे न केवल ड्राइवर बल्कि अन्य लोगों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर 10,000 रुपये तक का चालान या 6 महीने तक की जेल हो सकती है। वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।





