Search

June 28, 2026 11:50 am

उदयकांत को मिला विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की मानद उपाधि

गोड्डा : सेवा निवृत्त शिक्षक उदयकांत सिंह को पं० दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ मथुरा (उप्र) द्वारा दिल्ली में आयोजित शिविर में विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए पं० दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ के कुलपति डॉ० इन्दुभूषण मिश्र, पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ० अरविंद कुमार, रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी की डॉ० ऋतु दुबे की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। इसके पूर्व उदयकांत सिंह को शिक्षा एवं समाज में बहुमूल्य योगदान के लिए वर्ष 2015 में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनको मानद उपाधि से सम्मानित करने पर स्थानीय शिक्षाविदों में खुशी की लहर है। उपाधि ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि विद्या वाचस्पति की मानद सम्मान मिलना गौरव की बात है। यह सम्मान अपने स्मृतिशेष माता-पिता एवं एकलौते पुत्र आकाशदीप को समर्पित है।

img 20260204 wa00666411396766588930491

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!