Search

February 13, 2026 12:04 am

लेटेस्ट न्यूज़

पाकुड़ में एसीबी की दबिश से प्रशासनिक हलकों में हलचल, सिंचाई प्रमंडल कार्यालय में जांच.?

पाकुड़। गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) दुमका की टीम ने पाकुड़ स्थित सिंचाई प्रमंडल कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही कार्यालय परिसर में हलचल देखी गई। सूत्रों के अनुसार एसीबी की टीम विभिन्न योजनाओं से संबंधित फाइलों एवं वित्तीय लेन-देन से जुड़े अभिलेखों की जांच कर रही है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर अब तक किसी अधिकारी या कर्मी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग की ओर से भी फिलहाल कोई लिखित बयान जारी नहीं किया गया है।
सूत्र बताते हैं कि एसीबी की टीम नियमित जांच प्रक्रिया के तहत कार्यालय पहुंची है। हाल के दिनों में झारखंड के विभिन्न जिलों में एसीबी द्वारा लगातार जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर