Search

September 28, 2026 2:34 am

सुनील सोरेन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पाकुड़िया में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर।

पाकुड़िया: सुनील सोरेन को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पाकुड़िया में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और इस फैसले का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुनील सोरेन के लंबे सांगठनिक अनुभव का लाभ पूरे संथाल परगना क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजमोहन चौबे, हृदयानंद भगत, उमेश शाह, लक्ष्मण राय सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनीता सोरेन और जलेश्वरी टुडू भी शामिल रहीं। सुनील सोरेन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जिला महामंत्री, रूपेश कुमार भगत ने भी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। इसके अलावा गोपाल राय, वकील हेंब्रम, अभिमन्यु भंडारी, उमाशंकर सिंह, शंकर दास, लाल बाबू मिर्जा, खिलाती हेंब्रम, गुमास्ता हेंब्रम, चरण सोरेन, दिलीप शाह, सिकांतो हेंब्रम, अजय भंडारी, देव कुमार ठाकुर, सनातन सेन, कालिदास मरांडी और सुरेंद्र प्रसाद भगत समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को और उत्साहपूर्ण बना दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!