पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना कांड संख्या 119/01-19 के आरोपी लुतफुल शेख के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार वारंट जारी किया गया है। इसके तहत मुफस्सिल थाना की पुलिस ने आरोपी के घर पर ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया।मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आज विधिवत रूप से इश्तिहार चिपकाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी लुतफुल शेख यथाशीघ्र न्यायालय में उपस्थित होकर जमानत करा लें, यही इसका एकमात्र समाधान है। यदि निर्धारित समय के भीतर बेल नहीं ली जाती है तो आगे की कार्रवाई के तहत आरोपी के घर की कुर्की की जाएगी।पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई सख्ती से की जाएगी।






