Search

April 22, 2026 5:40 pm

दहेज हत्या के आरोपी समेत वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए।

पाकुड़: पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अहम कार्रवाई करते हुए एक वारंटी और दहेज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। पहले मामले में मेंटेनेंस (भरण-पोषण) से जुड़े केस में फरार चल रहे वारंटी सल्फी शेख, ग्राम पृथ्वीनगर, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से वारंट के बावजूद फरार था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ लिया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 240/25 से जुड़े दहेज हत्या मामले में आरोपी पति फुरजुद्दीन शेख, ग्राम कुसमानगर, को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!