Search

March 11, 2026 8:44 pm

लेटेस्ट न्यूज़

एसबीआई आरसेटी द्वारा कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर

बुधवार को सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत झिकरहटी पूर्वी पंचायत भवन में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), पाकुड़ द्वारा कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार, पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार के सेक्शन ऑफिसर एवं सलाहकार एसओईपीआर, आरसेटी के निदेशक राजेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस प्रवीण मिश्रा तथा आरसेटी के वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का व्यवहारिक जीवन में उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु अपने अनुभव और सीख को समाज के अन्य लोगों तक भी साझा करें, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापक रूप से सफल हो सके। उन्होंने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव और सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। यदि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीकों को समर्पण और मेहनत के साथ अपनाया जाए, तो यह स्वरोजगार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने भी प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव साझा करते हुए भविष्य में स्वरोजगार स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर आरसेटी, पाकुड़ के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं इसके माध्यम से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में आरसेटी, जेएसएलपीएस से जुड़े अधिकारी, प्रशिक्षु एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर