पाकुड़ जिले के पृथ्वीनगर पंचायत अंतर्गत ग्राम चांदनगर निवासी अकरमुज ज़मान (पिता–अनिकुल आलम) के साथ हाल ही में एक गंभीर दुर्घटना घटित हुई। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व वे घर की छत से गिर गए, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज कोलकाता में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एआइएमआइएम के युवा नेता अफीफ अमसल पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुँचे। उन्होंने अकरमुज ज़मान के पिता अनिकुल आलम से मुलाकात कर परिवार का हालचाल जाना और गहरी मानवीय संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अफीफ अमसल ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग के रूप में नकद सहायता प्रदान की तथा अकरमुज ज़मान के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में समाज और संगठन का दायित्व है कि वह पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहे। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि उपचार और अन्य आवश्यकताओं में हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जाए। एआइएमआइएम परिवार इस कठिन समय में अनिकुल आलम एवं उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और अकरमुज ज़मान के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।





