Search

October 11, 2026 10:50 am

बस स्टैंड से बाइक चोरी,जांच में जुटी पुलिस।

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से शुक्रवार शाम एक बाइक चोरी हो गई। इस मामले में पीड़ित प्रमोद कुमार मंडल ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार मंडल शाम करीब 7 बजे किसी काम से बस स्टैंड पहुंचे थे और अपनी बाइक वहीं खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली।
चोरी गई बाइक होंडा एसपी 125, काले रंग की है, जिसका निबंधन संख्या JH 16 G 6730 बताया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!