Search

August 29, 2026 8:54 pm

खेल मैदान में दिखा खिलाड़ियों का दम, खेल सामग्री मिलने से बढ़ा उत्साह।

राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन कबड्डी-वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल, बास्केटबॉल में भी खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

पाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को जिले में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। पाकुड़ खेल अकादमी के खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया। वहीं डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के कबड्डी और वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। संत जोसफ विद्यालय में ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ अभियान के तहत बास्केटबॉल गतिविधि भी आयोजित हुई। बीजीआर माइनिंग इंफ्रा लिमिटेड की ओर से सीएसआर के तहत क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स खिलाड़ियों को खेल सामग्री दी गई। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल, कंपनी के सीएसआर मैनेजर एवं प्रतिनिधि संजय बेसरा और जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार मौजूद रहे। उप विकास आयुक्त ने कहा कि खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण और बेहतर प्रदर्शन में मदद मिलेगी। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ अपने खेल कौशल को निखारने की अपील की। कंपनी के प्रतिनिधि संजय बेसरा ने कहा कि सीएसआर के तहत खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कंपनी आगे भी सहयोग करती रहेगी। जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कंपनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
इसके बाद कबड्डी और वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने मैदान में विभिन्न तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मैदान में उत्साह का माहौल रहा। संत जोसफ विद्यालय में बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने एक घंटे तक ड्रिब्लिंग, पासिंग, शूटिंग और टीम समन्वय का अभ्यास किया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को नियमित खेल गतिविधियों से जुड़ने तथा शारीरिक रूप से सक्रिय रहने का संदेश दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रशिक्षक संजय भगत, रणवीर सिंह रानू, उजय रॉय, पिंकू मंडल, अक्षय बाउरी और प्रियेश चतुर्वेदी का योगदान रहा।

img 20260829 wa00186809174459524726737

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!