Search

March 1, 2026 1:58 pm

रोज़ा तोड़कर बचाई मासूम की जान, आलम अंसारी बने इंसानियत की मिसाल।

अब्दुल अंसारी

महेशपुर प्रखंड के बोड़हाल पोखर गांव में मानवता को नई ऊँचाई मिली, जब एक युवा ने फर्ज़ की अदायगी से ऊपर इंसानियत को रखा। गांव निवासी मुस्तकीम अंसारी का दो वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से बीमार हो गया था। जांच में उसके शरीर में खून की भारी कमी पाई गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए रामपुरहाट अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तत्काल रक्त चढ़ाने की आवश्यकता बताई। आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर परिवार के लिए रक्त की व्यवस्था कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था। इसी बीच यह खबर युवा आलम अंसारी तक पहुँची। उस वक्त वह रोज़े से थे, लेकिन इंसानियत को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने रोज़ा तोड़कर मासूम बच्चे के लिए रक्तदान किया। इस साहसिक और संवेदनशील कदम से बच्चे को नया जीवन मिला। रक्तदान के बाद परिजनों ने भावुक होकर आलम अंसारी का दोनों हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। आलम अंसारी ने कहा, मानवता का धर्म सबसे बड़ा होता है। ज़रूरतमंद की मदद करने से सुकून और सवाब—दोनों मिलते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर