Search

December 15, 2025 11:34 am

पुराने जमीन विवाद में चल तीर, युवक की छाती में धंसा, अस्पताल में भर्ती।

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के बिशनपुर गांव में गुरुवार को पुराने जमीन विवाद को लेकर तीर से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया गया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार, राजू मरांडी, रमेश मरांडी और जेठ मरांडी तीनों अपनी बाइक से बिशनपुर से माल पहाड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिशनपुर पोखरा के समीप घात लगाकर बैठे हमलावर ने राजू मरांडी पर तीर चला दिया। तीर सीधे उसकी छाती में जा धंसा। घटना देख साथ चल रहे रमेश और जेठ मरांडी हक्के-बक्के रह गए।स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल राजू मरांडी को तत्काल माल पहाड़ी ओपी लाया गया, जहां से पुलिस ने बिना देर किए उसे सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा। वहां डॉ. डेविड बास्की ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत स्थिर है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है।अस्पताल में मौजूद राजू के भाई रमेश मरांडी ने बताया कि साल 2023 में भी उन पर तीर से हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि गुरुवार को एमएमसी कंपनी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे निकले थे, तभी यह वारदात हुई।मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता ने बताया कि “यह मामला पुराने जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हमलावरों की पहचान की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।पुलिस ने घटनास्थल से सुराग जुटाकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

img 20251106 wa00405148224850168349404

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर