Search

October 15, 2025 1:27 am

आंगनबाड़ी सेविकाएं बनीं डिजिटल स्मार्ट, FRS और पोषण ट्रैकर ऐप से होगी सेवाओं में पारदर्शिता।

पाकुड़, आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। सेविकाओं को Facial Recognition System (FRS) और पोषण ट्रैकर ऐप के उपयोग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनाना है। अब सेविकाएं बच्चों और लाभार्थियों की उपस्थिति FRS तकनीक के माध्यम से डिजिटल दर्ज कर सकेंगी। वहीं पोषण ट्रैकर ऐप से बच्चों के पोषण स्तर, वजन, टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी डेटा का सटीक रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। यह प्रणाली ICDS कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएगी। विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण के दौरान ऐप की कार्यप्रणाली, डेटा एंट्री, रिपोर्टिंग सिस्टम और तकनीकी समस्याओं के समाधान पर विस्तार से जानकारी दी। सेविकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इस पहल को अपनी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती बसंती ग्लाडिस बाड़ा ने कहा कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने में मददगार होगा। अब सेविकाएं तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम होकर लाभार्थियों को समय पर सेवाएं उपलब्ध करा पाएंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर