Search

September 13, 2025 4:23 pm

आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, नई गतिविधियों को मिली मंजूरी।

गुरुवार को आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा, मृत्युंजय कुमार ने की। बैठक की शुरुआत वित्तीय वर्ष 2024-25 में आत्मा शासी निकाय एवं प्रबंधन समिति द्वारा अनुमोदित गतिविधियों की प्रगति समीक्षा से की गई। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई और उन्हें अनुमोदन प्रदान किया गया।
स्वीकृत गतिविधियों में राज्य के बाहर प्रशिक्षण, कृषक परिभ्रमण, किसान मेला, गोष्ठी, किसान-वैज्ञानिक अंतर मिलन, फसल प्रत्यक्षण एवं अन्य विकासात्मक पहल शामिल हैं। बैठक में महेशपुर प्रखंड के प्रधान एवं कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर के वरीय वैज्ञानिक संजय कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी प्रसेनजीत महतो, उप परियोजना निदेशक सपन सोनल तिर्की, इनपुट डीलर सुबोध मंडल, तसर उत्पादकों के प्रतिनिधि, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के कर्मी, किसान प्रतिनिधि सहित कई अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर