पाकुड़ | कुटुंब न्यायालय में शुक्रवार को दो अलग-अलग दंपतियों का विवाद आपसी सुलह से खत्म हो गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्रभारी प्रधान न्यायाधीश (कुटुंब न्यायालय) शेष नाथ सिंह की पहल पर मूल भरण-पोषण वाद संख्या 192/2025 और 210/2025 में पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ निभाने का संकल्प लिया। न्यायालय में हुए इस सुलह समझौते से दोनों परिवारों में खुशहाली लौटी। मौके पर दोनों पक्षों के अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
Also Read: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी, बेटियों को समय पर टीका दिलाने की अपील







