Search

March 15, 2026 9:41 pm

11 नई बोलेरो के साथ पाकुड़ पुलिस का एरिया डोमिनेशन मार्च

शहर में रोड शो कर सुरक्षा का दिया संदेश, गश्ती और त्वरित कार्रवाई की क्षमता होगी मजबूत।

बजरंग पंडित

पाकुड़: जिला पुलिस को पुलिस मुख्यालय से मिले 11 नए बोलेरो वाहनों के साथ रविवार को पाकुड़ पुलिस ने शहर में एरिया डोमिनेशन मार्च सह रोड शो निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों का काफिला नए वाहनों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरा। सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियां मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होकर निकलीं, जिससे पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया गया। एरिया डोमिनेशन मार्च का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना, गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाना तथा आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करना था। मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नए वाहनों के मिलने से जिले में गश्त और त्वरित पुलिस कार्रवाई की क्षमता और बेहतर होगी। इससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की समय पर पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। डीएसपी अजय आर्यन ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से मिले नए वाहनों से जिले की पुलिसिंग और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि एरिया डोमिनेशन मार्च का उद्देश्य अपराधियों में भय और आम जनता के बीच सुरक्षा का विश्वास पैदा करना है। आगे भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

img 20260315 wa00271359803839848160360
img 20260315 wa0030898765864613722037

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर